गोंडा।शासन के फरमान पर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के नव नियुक्त 100 लेखपालों को जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 100 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। साथ ही शेष नवनियुक्त लेखपालों को तहसील मुख्यालय से नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिले के चारों तहसीलों से 25-25 लेखपालों को जिला पंचायत सभागार में बुलाया गया था जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।

लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री ने वितरित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में देखा गया।इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश,अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर,उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अवनीश त्रिपाठी,उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव,उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव,तथा तहसीलदार तरबगंज,तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

