गोंडा।बुधवार को अवध हॉस्पिटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सोनी हरलाल उतरौला रोड जिलाचिकत्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण बिभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम दीप प्रज्जवलित कर आये अतिथियों ने शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्य अनिल सिंह भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्रा ने महिलाओं व बेटियों को सुरक्षा व उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी। और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया। यदि आपको कोई भी बच्चा गुमशुदा अनाथ लावारिश बेसहारा चिकित्सीय या संरक्षण अधिकार किसी भी प्रकार मदद की जरूरत हो तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर पर दे। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर चेतना सिंह ने मौजूदा समय में बालिकाओं के गिर रहे लिंगानुपात के बारे में जानकारी दी। और मातृत्व वंदन योजना के बारे में जागरूक किया। और महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर नीतू त्रिपाठी व सुपरवाइजर माखनलाल तिवारी ने बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। यदि कोई बच्चा संरक्षरणहीन दशा में प्रतीत हो तो निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दे। पुलिस विभाग से महिला आरक्षी सीमा वर्मा ने महिला अपराध व उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और साथ ही वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090,112 के बारे में जानकारी दी। कांस्टेबल कमल अख्तर ने साईबर,हेल्पलाइन 1930 के बिषय में विस्तार से बताया व महिलाओं संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण से कंचन सिंह, विनीता पांडेय ने भी जानकारी दी।इस दौरान कालेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

