गोंडा।यशोधरा हेल्थ रिजॉर्ट एंड वैलनेस ट्रस्ट, श्रावस्ती की प्रथम स्थापना दिवस की वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ टाउन हॉल गोंडा में मनाया गया।दवा रहित उपचार विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।समारोह में मुख्य अतिथि यशोधरा फाउंडेशन के संस्थापक व सीएमओ श्रावस्ती डॉ० ए०पी० सिंह रहे। अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक सैयद हाकिम अली ने किया। गोष्ठी का सफल संयोजन जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोंडा जिलाध्यक्ष डा०ओंकार नाथ पाठक व संचालन रविंद्र कुमार पांडेय ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कवि अवधेश कुमार सिंह ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ०ओंकार नाथ पाठक व मुख्य अतिथि डा० ए०पी० सिंह ने यशोधरा हेल्थ रिजॉर्ट एंड वैलनेस ट्रस्ट की स्थापना व पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्टी के दौरान आरएसएस के जिला संघ चालक श्रीमान सिंह ने कहा कि यशोधरा हेल्थ एंड वैलनेस ट्रस्ट द्वारा दवा रहित इलाज के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जो एक पुनीत कार्य है। एससीपीएम ग्रुप की अध्यक्षा अलका पांडेय ने कहा कि यह ट्रस्ट ड्रग्लेस थेरेपी को बढ़ावा दे रहा है, जो वर्तमान में बहुत ही उपयोगी साबित होगा। भिनगा के डॉ०विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है। अतः मनुष्य का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। इसके लिए लोगों को अपने दिनचर्या में योग व प्राणायाम को शामिल करना पड़ेगा। श्रावस्ती के भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यशोधरा ट्रस्ट से मेरा निजी लगाव है, क्योंकि इसकी स्थापना सीएमओ डॉ,०ए०पी० सिंह द्वारा मेरे ही ग्राम सभा में किया गया है। इसके माध्यम से निश्चित ही मेरे ग्राम सभा के लोगों को दवा रहित उपचार की सुविधा मिलेगी। एलबीएस पीजी कॉलेज की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि आज प्रिकासन इज बेटर दैन क्योर फंडे पर कार्य करने की जरूरत है। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य व रिटायर्ड प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह ने कहा कि यशोधरा हेल्थ रिजॉर्ट द्वारा दवा रहित चिकित्सा का चलाया जा रहा अभियान मानव जीवन के लिए अत्यंत ही उपयोगी साबित होगा। सीएमओ गोंडा डॉ०रश्मि वर्मा ने कहा कि यशोधरा फाउंडेशन का ड्रग लेस थेरेपी का कार्य बहुत ही सराहनीय है। निश्चित ही यह मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोगी बनेगा। समारोह के मुख्य अतिथि यशोधरा फाउंडेशन के संस्थापक व सीएमओ श्रावस्ती डॉ०ए०पी० सिंह ने कहा कि मेरी जब श्रावस्ती जनपद में सीएमओ के पद पर तैनाती हुई तो वहां की परिस्थितियों को देखने के बाद तय कर लिया कि अगले 10 साल मुझे किन बिंदुओं पर कार्य करना है। उसी का एक प्रकल्प यशोधरा रिजॉर्ट एंड वैलनेस ट्रस्ट है। जिसमें लोगों को दवा रहित उपचार के बारे में जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों में लोगों को इलाज हेतु अत्यधिक धन खर्च करना पड़ता है। उन्ही बीमारियों को हमारा फाउंडेशन बिना दवाओं के ठीक करने का कार्य करेगा।

