बेलसर,गोंडा।जिले के शिक्षा क्षेत्र बेलसर के परसपुर मार्ग पर आदर्श बाल विद्या मंदिर विद्यालय है। स्कूल संचालक द्वारा मानकों को ताख पर रखकर संचालित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग उदासी है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं विभागीय आला अधिकारी सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर इति श्री कर लेते हैं। महेश कुमार पुत्र सुखी उर्फ सुखीराम, निवासी ग्राम बेलसर का आरोप है कि आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक प्रताप नारायण पाठक विद्यालय का संचालन बिना मानक के दबंगई से संचालित किया जा रहा है।

शिकायत कर्ता जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गये शिकायती पत्र में लिखा है कि प्रबंधक प्रताप नारायण पाठक ने मेरे पिता को बरगलाकर फर्जी तरीके से मेरे गाटा संख्या 45/1.17 हेक्टेयर स्थित रकबा 0.052 हेक्टेयर का बंधक विलेख प्रताप नारायण पाठक प्रबंधक ने आदर्श बाल विद्या मंदिर के नाम करा लिया है। शिकायत कर्ता ने राज्यपाल को शिकायती पत्र में लिखा है कि 14 अगस्त 2011 को निबंधित करा लिया था। बंधक विलेख कानूनी रूप से पुष्टि नहीं है। तथा मौके पर विद्यालय संचालित भी नहीं हो रहा है और न ही विद्यालय में नियमित छात्र हैं।भौतिक स्तर मानकों का कोई अनुपालन नहीं हो रहा है न ही कोई बिल्डिंग है और न ही बच्चों के बैठने की कोई उचित व्यवस्था है और न ही विद्यालय में आने जाने का कोई आम रास्ता है।विद्यालय प्रबंधक दबंगई से वादी के संक्रमणीय की भूमि में बने हुए मकान में से रास्ता बनाकर विद्यालय में आते जाते हैं। और उक्त बंधक भूमि का स्वप्रयोग अपने हित में करते हैं प्रार्थी ने प्रबंधक से प्रश्नगत बंधक विलेख निरस्त करने और विद्यालय को अन्यत्र कहीं स्थापित करने को कई बार कहा परंतु वह नहीं माने तब प्रश्नगत बंधक मोचन का वाद न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया जो विचाराधीन न्यायालय है। उक्त विद्यालय विवादित भूमि पर स्थापित दर्शित कर रखा है जिससे छात्रों के भविष्य के प्रति खिलवाड़ किया जा रहा है। विचारणीय है कि दौरान मान्यता उक्त विद्यालय मान्यता की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहा था और ना ही विद्यालय आज भी भौतिक स्तर पर नियमों व शर्तों को पूरा कर पा रहा है। फिर भी महज कागजी औपचारिकताओं को पूरा कर प्रबंधक प्रताप नारायण पाठक द्वारा अवैधानिक रूप से आदर्श बाल विद्या मंदिर रगड़गंज बेलसर का संचालन कर प्रार्थी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भूमि हड़पने के उद्देश्य से उक्त विद्यालय संचालित कर रहे हैं जो नियम सिद्धांतों के विपरीत है। प्रार्थी ने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि आदर्श बाल विद्या मंदिर रगड़गंज बेलसर गोंडा की भौतिक स्तर पर जांच करा कर विद्यालय की मान्यता संख्या 1342- 47/95-98 निरस्त करके मेरी उक्त संक्रमणीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कृपा करें।

