गोंडा।पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0स0- 81/2024 धारा 307,323,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित आरोपी कृष्ण भगवान पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसभरिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।
क्या है घटना
वादी दुर्गा प्रसाद पुत्र स्व0सतीश चन्द्र दूबे निवासी ग्राम बसभरिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा ने कौड़िया थाने में लिखित सूचना दी थी कि दिनांक 25 मार्च 2024 को विपक्षीगण द्वारा वादी व उसके लड़के को पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से धारदार कुदाल से मारा पीटा है। शिकायती पत्र के आधार पर थाना कौड़िया में मु0अ0स0- 81/2024 धारा 307, 323, 506 भादवि बनाम कृष्ण भगवान आदि 3 आरोपियों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोमवार को नामजद आरोपी कृष्ण भगवान पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसभरिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
कृष्ण भगवान पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसभरिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
दर्ज रिपोर्ट
मु0अ0स0- 81/2024 धारा 307, 323, 506 भादवि थाना कौडिया गोण्डा।
गिरफ्तारकर्ता टीम
उ0नि0 रामदेव व
हे0का0 रमेश यादव

