गोंडा।सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पीडीए से आह्वान कर कहा था कि सभी लोग वृक्ष का पौधा लगाएं।समाजवादी पार्टी के लोग सप्ताह भर वृक्ष लगाए जाने का निर्देश दिया था।रविवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन की निर्देश पर गौरा विधानसभा में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद के आवास पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दर्जनों पौधे लगाए।पार्टी रहनुमा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुआ मांगी और बेस्ट लगाने के साथ-साथ कहा कि जिस प्रकार पौधा बढ़ता रहे। उसी प्रकार बारिश की आयु में वृद्धि होती रहे।इसी तरह सपा सुप्रीमों की आयु में वृद्धि होती रहे।समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की ही पार्टी नहीं बल्कि संपूर्ण भारत की पार्टी बने।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राम जीत निषाद,जिला सचिव अशोक यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ० सूर्य प्रताप यादव, वरिष्ठ नेता राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि निसार अहमद,पूर्व प्रधान मोहम्मद अकरम,सेवानिवृत्त एस०आई० शब्बीर अहमद,मास्टर हमीदुल्लाह,पवन श्रीवास्तव,अनिल कुमार,मोहम्मद राशिद, फरीद अहमद,अनिल कुमार,प्रजापति नसीर अहमद,मुन्नालाल चौहान, मास्टर शकील,मोइनुद्दीन,जमाल अहमद,मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद याहिया,अमीर,क्षेत्र पंचायत सदस्य बुनने,मो०आविया,अमीर,हाफिज अब्दुल सुभान,करामत हुसैन,महफूज खान,जहीर आलम,बबलू प्रजापति व अजय वर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लोगों ने दुआएं मांगी,और कहा कि जिस तरीके से पौधा बढ़ता जाए।उसी प्रकार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की आयु बढ़ती जाए।और उनके जीवन में सदैव खुशहाली रहे।और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हो।वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है,पेड़ पर्यावरण को आक्सीजन देता हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।वृक्षारोपण से प्रदूषण भी काम होता है जिससे आने वाली पीढि़यों का जीवन सुरक्षित रहेगा।

