गोंडा।शासन के निर्देशानुसार मौजूदा समय को देखते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति व नाला,नाली सफाई अभियान हेतु जिले के सभी निकायों में 72 घण्टा अनवरत सफाई अभियान चलाया गया।
स्थलीय निरीक्षण में नगर निकाय निदेशालय से नामित नोडल अधिकारी डॉo असलम अंसारी (अपर निदेशक,नगरी निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश) एवं प्रवीण श्रीवास्तव DCCC प्रभारी (निकाय निदेशालय) जिले के सभी निकायों का भ्रमण कर जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया।नगर पालिका परिषद के सिंचाई विभाग का नाला,बड़गांव पुलिस चौकी का नाला,गुड्डू माल चौराहे का नाला,नूरामल मंदिर के पास का नाला,राधा कुंड,गांधी पार्क मालवीय नगर के नाले का निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के उपरांत सभी नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान शुद्ध पेयजल आपूर्ति व जल भराव की समस्या से निपटने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ साफ-सफाई व्यवस्था व शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर संतोष जाहिर किया।
समीक्षा बैठक के दौरान संजय कुमार मिश्रा (अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद गोंडा) डी०डी० सिंह (अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद करनैलगंज),अभिषेक कुमार (अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद नवाबगंज) अमरनाथ (अधिशासी अधिकारी,नगर पंचायत खरगूपुर),रागिनी (अधिशासी अधिकारी,नगर पंचायत धानेपुर ),अनुराग (अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बेलसर)व नितेश राठौर (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) संदीप तिवारी (खाद्य एवं सफाई निरीक्षक), काजी हाशिम रसूल, आशीष सिंह, आलोक श्रीवास्तव व विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

