कटरा बाजार,गोंडा।क्षेत्र के एक गाँव में सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों,बच्चों व महिलाओं को गांव से निकल पाना मुश्किल हो गया है।जिससे ग्राम वासियों में काफी आक्रोश है।

कटरा बाजार की ग्राम पंचायत झौनहा पश्चिमी में गांव के बीच में बनी सडक पर बीते एक सप्ताह से पानी भरा रहने से गांव के वाशिंदों, छात्र-छात्राओं को मुश्किलें बढ़ गई है। गांव की इस सी सी सड़क के अगल-बगल दोनों तरफ बनी नालियां में गांव के ही लोग कूडा,करकट व गोबर जानबूझ कर डाल रखे हैं। यही वजह है की नाली के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। जिससे सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। सड़क पर छोटे बड़े गड्ढे होने से लोग पैदल,साइकिल से व बाईक सवार लोग आये दिन गिर कर चोटहिल होते रहते हैं।पानी अधिक होने से रास्ता दिखायी न देने से लोग गिर कर चोटिहिल हो रहे हैं। अब लोगों को संक्रमण बीमारी फैलने का डर सता रहा है। गांव के लोगों को गृहस्थी का समान लाने व खेती-बाड़ी देखने के लिए मुश्किलें बनी हुई है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया की पिछला कार्य जो हमारे द्बारा कराया था उसका पेमेंट आज तक नहीं मिला हम कहां से कार्य कराये। गांव के लोगों ने इस विकराल समस्या से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

