आर्यनगर।तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते रुपईडीह की दर्जनों गांवों में जल भराव की स्थिति होने से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार को जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण न होने से पुरैनिया में ग्रामीणों ने सड़क को काट जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
पुरैनिया गांव रहने वाले राम समुझ,नकछेद,गंगा राम,मनोज,दुर्गा प्रसाद,ओमप्रकाश,बजरंगी प्रसाद,राम मूर्ति,राम लौट,छोटकऊ, मलखान आदि लोगों ने बताया कि आर्यनगर गोकरननाथ शिवाला मार्ग से पुरैनिया नौव्वागाव मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया था किन्तु गांव के जल निकासी के लिए उक्त मार्ग पर पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया जिससे बारिश होने पर गांव में जल भराव हो जाता है और घरों में पानी भर जाता है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से विवश होकर पर सड़क को काट कर मौके पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

