नवाबगंज,गोंडा।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भरा हुआ है। कटरा रेलवे स्टेशन से रामघाट हाल्ट रेलवे किनारे का रास्ता बरसात से कट गया। रेलवे ट्रैक किनारे से मिट्टी कटकर बह गई है।मिट्टी बहजाने से राहगीरों को पैदल चलने में भी समस्या हो रही है। वहीं रेलवे ट्रैक कटने का भी खतरा बढ गया है। समाजसेवी राकेश यादव ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर अमृत राज भारती ने जेसीबी लगाकर गड्ढा भरवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
रेलवे स्टेशन कटरा से रामघाट हाल्ट को जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे शनिवार से हो रही मूसलाधार तेज बारिश के चलते मिट्टी बह जाने से रेलवे लाइन को धसने का भी खतरा मंडरा रहा है। रेलवे स्टेशन के पास वजीराबाद निवासी समाजसेवी राकेश यादव अपने घर से बाजार जा रहे थे,उनकी आंखें इस गहरे गड्ढे को देखा तो सूचना स्टेशन मास्टर को दी। कटरा रेलवे स्टेशन मास्टर अमृत राज भारती ने फौरन जेसीबी बुलाकर गड्ढे को भरवा दिया है।

