गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के अगुवाई में खोडारे पुलिस ने मु0अ0स0- 146/24, धारा 331(4), 305(A), 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित दो नामजद आरोपी रामसुधीर व बब्बु को गिरफ्तार कर उक्त घटना में संलिप्त दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से चोरी का एक अदद लोहे का ताला, एक अदद ताला तोड़ने का सरिया नुकिला, एक अदद हथौड़ा, पान मशाला गुटखा, बिस्कुट, बैंक पासबुक की छायाप्रति बरामद किया है।
घटना का विवरण
वादी विनोद कुमार पुत्र मोलाहे निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना खोडारे को 3 जुलाई 2024 को थाना खोडारे पर सूचना दिया कि उसके डीजल व गल्ले की दुकान है। दुकान के अन्दर ही सपरिवाह रहता है। रात में रामसुधीर पुत्र मुन्नीलाल, बब्बू पुत्र गोविन्द घर के बाहर लगे ताला को तोड़कर घर में चोरी करने की नियत से घुस गये। वादी के घर वाले जाग रहे थे,कि घर में ही पकड़ लिया। और 2-3 लोग अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में मु0अ0स0- 146/24, धारा 331(4), 305(A) बी0एन0एस0 बनाम रामसुधीर व बब्बु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और उनके कब्जे से 1 अदद लोहे का ताला,1 अदद ताला तोड़ने का सरिया नुकिला, 1 अदद हथौड़ा,पान मशाला गुटखा,बिस्कुट,बैंक पासबुक की छायाप्रति बरामद हुआ है। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना खोड़ारे पुलिस ने विधिक कार्यवाही की । और प्रकाश में आये उक्त घटना में संलिप्त 2 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपी पुलिस के हत्थे
रामसुधीर पुत्र मुन्नीलाल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना खोड़ारे व बब्बु पुत्र गोविन्द उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना खोड़ारे
दर्ज रिपोर्ट
मु0अ0स0- 146/24,धारा 331(4),305(A) बी0एन0एस0 थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
बरामदगी
1 अदद लोहे का ताला
1 अदद ताला तोड़ने का सरिया नुकिला
1 अदद हथौड़ा
पान मशाला गुटखा
बिस्कुट व बैंक पासबुक की छायाप्रति
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा
का0 जनार्दन सिंह व का0 प्रकाश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

