गोण्डा।रूपईडीह विकास खंड के आर्य नगर में शिव बाबा मंदिर के पास स्थित पौराणिक पोखरा है। मंदिर व पोखरा से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हैं। मुकेश शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता ने बीडीओ को ज्ञापन दिया है। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बाजार का नाला पोखरे में गिराने की कवायद चल रही है।जिसका विरोध करते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीडीओ रूपई डीह को ज्ञापन देकर पोखरे में नाला न गिराए जाने की मांग की है।

श्री शुक्ला ने कहा कि इस प्राचीन पोखरे से लाखों हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई हैं। यहां हर वर्ष महिलाएं छठ पूजा करती है।और पोखरे में स्नान कर अर्द्ध देती हैं।अगर इसमें नाला निर्माण जोड़ा गया तो पोखरा दूषित हो जायेगा।और पौराणिक मान्यताओं पर बुरा असर पड़ेगा। शिव बाबा मंदिर पर प्रति वर्ष मेले का आयोजन किया जाता हैं। नाला निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। लोगो का कहना है कि अगर एक सप्ताह के अंदर ज्ञापन पर विचार नहीं किया गया तो,धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी बीडीओ की होगी। इस संबंध में बीडीओ के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई पर फोन नहीं उठा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से शामिल रामकरन चौबे,प्रधान प्रतिनिधि छितौनी,सुखदेव शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला अभिषेक तिवारी,लाल सिंह,अखिलेश,संतोष,भीम सिंह,शनि कुमार,पप्पू पाण्डेय,राम जन्म,श्री कांत पाठक,सूरज,वीरेंद्र प्रताप,जय शुक्ला,रवि प्रताप श्रीवास्तव,लालबाबू सिंह,विद्या प्रकाश व संतोष शामिल रहे।

