नवाबगंज,गोंडा।पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नवाबगंज नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद की अगुवाई में पालिका के कर्मचारियों ने नवाबगंज नगर के प्रमुख चौराहों घंटाघर, तिकोना पार्क, गांधी चौक और जवाहर चौक पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया।जिससे नगर में हलचल मच गई।कर्मचारियों ने दुकानों,ठेलों और पटरी दुकानदारों पर छापेमारी की।
कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग और बिक्री कर रहे दुकानदारो को सख्त हिदायत दी है।कुछ स्थानों से प्रतिबंधित सामग्री को जब्त किया और कुछ दुकानदारों के चालान भी किए गए।अभियान के दौरान वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद्र ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव,राजेश कुमार,जितेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

