इटियाथोक,गोण्डा।मामूली बारिश में मकान की पक्की दीवार भर-भरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को अचेता अवस्था में मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के कर्म डीह कलां खास गांव निवासिनी मुना उर्फ बिट्टा 35 पत्नी समसुद्दीन सोमवार शाम को पुराने मकान में बकरी बांधने गई थी।
इसी बीच मकान की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। जबतक वो कुछ समझ पाती कि वह मलबे में दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उसे बाहर निकाल। गंभीरवस्था में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है।

