गोण्डा।जिले के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को विकासभवन स्थित सभागार में एक बैठक की। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मौजूद रोजगार सेवकों के सर्वसम्मति से वजीरगंज ब्लाक के रोजगार सेवक फूलचन्द चौहान को जिलाध्यक्ष व परसपुर ब्लाक के रोजगार सेवक मुकेश कुमार तिवारी व परसपुर ब्लॉक के ही रोजगार सेवक पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
झंझरी ब्लॉक के अजय कुमार को जिला कोषाध्यक्ष व कटरा ब्लॉक के संदीप सिंह को जिला महामंत्री व पंडरी कृपाल के विनोद आर्य को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। झंझरी ब्लाक के राजकुमार को झंझरी ब्लॉक का अध्यक्ष,परवेज अहमद को मीडिया प्रभारी, दिनेश सिंह को महामंत्री, अजय कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की कमान दी गई है। इस मौके पर अरुण कुमार शर्मा,विकास सिंह, शत्रोहन प्रसाद शर्मा, किशोरी लाल यादव,वजीरगंज के पवन कुमार वर्मा, पंडरी कृपाल के कुलदीप वर्मा, मुंजेहना से शंकर दयाल ओझा व मनोज कुमार, ब्लॉक कटरा बाजार के अनिल तिवारी तमाम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

