गोण्डा।बुधवार को मुख्यालय स्थित एलबीएस चौराहे पर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह का पुतला फूंका और उच्चतम न्यायालय की निगरानी ने एसआईटी का गठन कर नीट में हुई हेराफेरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस अवसर पर छत्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने बताया कि दिन प्रतिदिन जिस प्रकार से पेपर लीक हो रहा है,यह छात्रों के भविष्य को अंधकार में डाल रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी नीट की परीक्षा में जिस प्रकार से गड़बड़ी सामने आई है। यह बहुत ही खतरनाक है। इसमें जितने लोग दोषी हैं सब पर कार्रवाई होनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर इसकी जांच होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि एनटीए के डायरेक्टर को इस्तीफा देना चाहिए और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। क्योंकि यह गंभीर विषय है कि 720 में से 720 नंबर 67 बच्चों को कैसे मिल जाते हैं व एनटीए पहली बार ग्रेस मार्किंग छात्रों को देता है जो अभी तक दिया ही नहीं गया है। नियम विरुद्ध ग्रेस देना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिवम पाण्डेय ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी ने एसआईटी का गठन कर नीट में हुई हेराफेरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

