बभनजोत।स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत बक्सरिया के मेढ़ईजोत में एमपीएल किक्रेट क्लब के द्वारा अन्डर्म आर्म किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी रहे। उद्घाटन मैच में बभनगांव व इस्लामपुर के बीच खेला गया।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी बभनगांव की टीम ने किया।यह मैच पांच ओवर का खेला गया।

मुख्य अतिथि रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से आपसी भाईचारा कायम होता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऐसे आयोजनों से अपने हुनर को प्रदर्शित होता है। खिलाड़ियों का हौसला अफजाई होता है।यह खिलाड़ी आने वाले समय में देश की टीम में खेलकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन करेंगे। इस्लामपुर की टीम का क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा। पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 37 रन बना सकी। 37 रन का पीछा करने उतरी इस्लामपुर की टीम ने पांच ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 27 रन बना पाई। बभनगांव की टीम ने 10 रन से मैच जीता। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल नियाज, उपाध्यक्ष एजाज अहमद, कौशल, रिजवान अहमद, अमीर महमूद,मोनू, एहसान, सोनू,काजू, ओबेदुल्ला समेत तमाम लोग रहे।

