गोंडा।जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिलाअध्यक्ष गोंडा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 1 जुलाई से लागू होने जा रहे नये आपराधिक कानूनों की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने सभी अपर जिला जज न्यायालय के कर्मचारियों को नये कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रक्रिया के मेरुदंड होते है। न्यायिक कर्मचारियों के कर्मियों को प्रक्रिया को समझना आवश्यक है। कार्यशाला में जनपद न्यायालय गोंडा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

