अयोध्या।ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार के मौके पर ग्रामीण अंचलों से लेकर रामनगरी व सदर तहसील में भी विराट भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर राम कुमार पाण्डेय, तहसीलदार सदर विश्राम प्रसाद, नायब तहसीलदार नगर इंदु भूषण यादव, नायब तहसीलदार अयोध्या गौरी शंकर वर्मा, नायब तहसीलदार दुर्गा शंकर शुक्ला, राजस्व संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडे, राजस्व निरीक्षक नगर बृजनाथ दूबे, राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक देवी शरण मिश्रा, आर०आर० के० रवि प्रकाश नारायण श्रीवास्तव पेशकार तहसील, न्यायिक विक्रम सिंह पेशकार तहसीलदार, दीनानाथ मिश्रा पेशकार नायब तहसीलदार अयोध्या, संतराम दूबे नायब तहसीलदार गोसाईगंज के पेशकार अब्दुल हक अंसारी, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, डेनियल भारती अमीन, लेखपाल संघ के महामंत्री सौरभ पाण्डेय, लेखपाल सौरभ सिंह, लेखपाल विजय साहू, लेखपाल विजय निषाद, महेंद्र वर्मा चालक तहसीलदार व रघुनाथ बस्ताबरदार आदि भंडारे में लोगों की खातिरदारी करते रहे।

