कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे मे नगर पालिका परिषद कर्मचारी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक को जिलाचिकत्सालय गोण्डा रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज नगर स्थित अस्पताल तिराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी,जिससे स्कूटी सवार नगर पालिका परिषद कर्मचारी श्याम कुमार,साईं तकिया गौरवा खुर्द निवासी पुत्तन 50 वर्ष व देवतादीन निवासी गज्जू पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नगर पालिका परिषद कर्मचारी श्याम कुमार की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिलाचिकत्सालय रेफर किया है। जहां इलाज चल रहा है।

