गोंडा।शनिवार को शासन के निर्देश पर कर्नलगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम श्रीमती नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारीयों ने जनता की जनसमस्याओं को सुना व समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया ।

अधिकारीयों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी व कर्मचारियों को बताते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने तहसील मनकापुर में जनता की जनसमस्याओं को सुना व उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज,क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज,तहसीरदार सदर,प्र0नि0 को0 कर्नलगंज आदि सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

