गोंडा।शनिवार को जिले के तीन नवाचारी शिक्षक जो जिले के अलग-अलग शिक्षा क्षेत्र में पढ़ा रहे हैं उनका सम्मान कुशीनगर में किया गया है। उनके सम्मान से जिले के शिक्षकों में खुशी व्याप्त है।

शिक्षा क्षेत्र मनकापुर से बलजीत सिंह कनौजिया,झंझरी की शिक्षिका वन्दना मिश्रा व शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के शिक्षक राम स्वरूप भास्कर का महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बेसिक शिक्षा विभाग व मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन विमर्श कार्यशाला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० राम जियावन मौर्य व मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग दो सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लेते हुए अपने-अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया। जिसकी सराहना कार्य क्रम में पहुंचे संसद, विधायकों व बीएसए द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राम भरत मिलाप, बूढ़ी काकी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोहित किया व नकद पुरस्कार दिया गया।

