वीरेंद्र सिंह सेंगर
औरैया।शहर कोतवाली औरैया खानपुर कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के पास का निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामनरेश सिंह के घर में घुसकर दबंगों ने मारापीटा और उसके चार तोला सोने की लाकेट छीन ली। पीड़ित फौजी के साथ हुई मारपीट की आधी अधूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। फौजी के साथ हुए जुल्म ज्यादती करने वाले आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस बचाने में जुटी हुई है। घटना हुए नौ दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
सेवानिवृत्त फौजी आईजी कानपुर व अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर को लिखित शिकायत की है। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस सेवानिवृत्त फौजी रामनरेश सिंह के खिलाफ फ़र्जी मुकदमा व आरोपीगणों के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखकर खाना पूर्ति किए। फौजी के मुताबिक घटना की मुख्य भूमिका में भागवताचार्य अंकुश तिवारी, राजा तिवारी पुत्रगण आनन्द तिवारी व आनन्द तिवारी पुत्र अज्ञात, छोटे पुत्र अशोक कुमार निवासीगण आनन्दम् कृपाधाम देवकली मन्दिर कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया है,व हिमांशू दुबे, आकांशु दुबे पुत्रगण छुन्ना दुबे निवासी ग्राम क्योंटरा थाना/कोतवाली औरैया पपलेश बाथम, प्रवीन बाथम, पुत्रगण धर्मनारायण बाथम व धर्मनारायण बाथम पुत्र अज्ञात निवासी विद्युत उपकेंद्र के सामने खानपुर थाना/कोतवाली औरैया के खिलाफ सदर कोतवाली में मारपीट, बलबा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच किए जाने की बात पुलिस कर रही है। आरोपियों ने फौजी के खिलाफ कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।
आरोप है कि कोतवाली पुलिस आरोपियों पर लगे लूट की धारा को बिबेचना में हटाने की तैयारी कर रही है। इस मामले से दुखी पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र सिंह परिहार अपने कई अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक चारु निगम से मुलाक़ात कर घटना स्थल के सीसीटीवी बीडियो दिखाकर सेवानिवृत्त फौजी रामनरेश सिंह को न्याय दिलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कार्रवाई न होने पर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा।

