गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।स्थानीय विकास खंड के रेहरा बाजार की ग्रामसभा देवरिया इनायत निवासिनी शिवांगी तिवारी ने जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता हासिल कर इलाके का मान सम्मान बढ़ाया है। ग्रामसभा देवरिया इनायत निवासी विनय कुमार तिवारी की लाडली शिवांगी ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 150 अंक व सी आर एल में 890 वां /ई डब्लु एस 1119 रैंक पर सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवांगी नें सी आई एस सी ई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 91.8% व सी बी एस सी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा मैं 94.8%से उत्तीर्ण की थी वो इंटर की पढ़ाई के बाद शिवांगी जेईई मेंस की परीक्षा की तैयारी कोटा से कर रही थी।
बकौल शिवांगी आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश की सेवा करना चाहती हूं।शिवांगी की सफलता पर विनोद कुमार तिवारी,आदर्श तिवारी,महमूदुल हसन,देवानंद तिवारी,दददन मिश्रा,आदेश,अवधेश,निजामुददीन,अपराजिता शुक्ला,यादव नंदनी,मो० समी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है और शिवांगी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खुशी का इजहार किया है।

