कटराबाजार,गोंडा।शुक्रवार को ब्लाक सभागार में बीडीओ कार्यालय में तैनात लेखाकार अखिलेश श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते डीडीओ शुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लेखाकार का जिले व ब्लाक में योगदान काफी सराहनीय रहा है।
एसडीएम व बीडीओ अंकित वर्मा ने कहा कि अखिलेश ने अपने कार्य में प्रतिकूल अवसर नहीं आने दिया। भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ल ने कहा लेखाकार की कार्यकुशलता से सभी प्रधान, बीबीसी व कार्यालय के कर्मचारी हमेशा प्रभावित रहते थे। हमें आशा है श्रीवास्तव जी अपना शेष जी ईश भक्ति में व्यतीत करेंगे। कार्यक्रम में प्रीतम श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, रमेश कनौजिया, अभिषेक सिंह, बिक्की सिंह, राजेश तिवारी, बड़कऊ पांडे, विष्णु भगवान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

