गोण्डा।खोरहंसा के हनुमंत नगर में जनमोर्चा पत्रकार मनु यादव के आवास पर पत्रकारिता दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें ‘पत्रकारों की भूमिका व चुनौतियां’ पर परिचर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ जनमोर्चा संपादक स्व.शीतला सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. उस्मानी ने कहा कि सही मायने में सच्ची पत्रकारिता तभी मानी जाएगी,जब निष्पक्ष,स्वतंत्र व निर्भीकता से हम अपने दायित्वों का निर्वहन करें।पत्रकारिता दिवस को बिना बाबू शीतला सिंह की चर्चा के अधूरा मानते हुए कहा कि वे हिंदी पत्रकारिता के जनक थे,जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता को सही मायने में स्थापित किया।वे आज की पत्रकारिता के लिए प्रेरणा श्रोत रहे हैं। उनसे सबक लेने की जरूरत है कि हर कठिन चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सत्य का साथ नहीं छोड़ा,बल्कि जीवन भर संघर्ष कर सच्ची पत्रकारिता की।आज उनके विचारों व वसूलों को आत्मसात करने की जरूरत है।उनके पद चिन्हों पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यही सच्ची पत्रकारिता होगी।पत्रकार मनु यादव ने कहा कि आज जब मीडिया पर लोग उंगली उठाने लगे हैं, तो पत्रकारिता के सामने बड़ी चुनौती खड़ी है,किंतु यह चुनौती उसी के लिए है,जो उसका सामना करता है।पत्रकारों की भूमिका पर कहा कि आज की पत्रकारिता संक्रमणकाल के दौर से गुजर रही है। आत्म अवलोकन करना चाहिए।पत्रकार मसीउज्ज्मा खान ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता बहुत मुश्किल काम हो गया है। पीत पत्रकारिता से बचने की जरूरत है। गोष्ठी में, पत्रकार व प्राचार्य सुख राम यादव,शफकत,सपा नेता अर्जुन यादव,बृजेश यादव,शिव कुमार यादव,शिव मूरत यादव,आदित्य यादव,आकाश यादव आदि शामिल थे।

