गोंडा।नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव के मजरे पंडित पुरवा निवासी रविकांत त्रिपाठी पेशे से कांट्रेक्टर है। वो परिवार समेत अयोध्या में रहते हैं। गांव में उनका भाई विजय त्रिपाठी व नंद किशोर त्रिपाठी परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार की रात उनके परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। आधी रात के बाद अज्ञात चोर दीवार पर बांस बल्ली के सहारे छत पर चढ़ कर नीचे कमरे में उतर गए। बेखौफ चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर को खंगालते हुए तीन कमरों में रखी आल मारी,बक्सा व सूट केस का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवार की महिलाएं जगी तो घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए।
चोरी होने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी मौके पर पहूंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। चोरों का सुराग लगाने के लिए फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। पीडित विजय त्रिपाठी ने बताया कि 10 हजार की नकदी समेत 2 सोने का हार, 2 सोने का झाला,1 सोने का टॉप्स,1 मांग टीका,1 नाक की नथिया, 3 सोने की चैन, 2 सोने की अंगूठी, 2 चांदी की करधन, 2 चांदी का पायल, 4 सेट बिछिया,6 सेट हाथ का कड़ा, एक सोने का मंगल सूत्र समेत लाखों रुपये के जेवर ले जाने में कामयाब रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जायेगा।
रात में कथा सुनकर लौटा था परिवार
पीड़ित विजय त्रिपाठी का कहना है कि कटरा नवाबगंज मार्ग पर सड़क के किनारे कोटिया गांव में राम अवतार यादव के यहां कथा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को दोनों भाई परिवार समेत कथा सुनने गए थे। रात करीब एक बजे सभी वापस लौटे थे और घर के छत पर सो गए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

