बलरामपुर।इस समय लोकसभा का चुनावी महासमर चल रहा है। देश में चार चरणों का चुनाव हो चुका है। छठे चरण में श्रावस्ती लोकसभा का बलरामपुर जनपद में मतदान होना है जिसको लेकर सभी पार्टियां प्रयासरत हैं। गुरुवार को बीजेपी ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इसी के साथ-साथ सपा प्रत्याशी भी अपना दांव-पेंच आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी जन समर्थन को लेकर सदर विधायक पलटूराम भी प्रयासरत हैं। वो भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में नुक्क्ड़ सभाएं व वोट मांगते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ-साथ उन्होंने बीते दिनों कई कार्यकर्ताओं को बीजेपी पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।
चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित होकर संत बक्श तिवारी, रामू पांडे, भवानी मिश्रा, भोंदू गुप्ता, मोती यादव, राम फेरन मौर्य, देवी प्रसाद मिश्रा, विकास मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घूघुलपुर गांव में पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम ने सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिस परिवार में पहुंच कर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने आप को सौभाग्यशाली समझना चाहिए। इस अवसर पर चाउरखाता के मंडल महामंत्री दिनेश पांडे का विशेष मार्गदर्शन रहा तथा मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, घनश्याम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ला, बलजीत पांडे,बाबू मिश्रा, महेश मिश्रा,शिवाजी प्रधान, राकेश त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

