गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।खंड विकास अधिकारी रेहरा बाजार मनोज कुमार शर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा के दिशा निर्देश में कन्या कंपोजिट विद्यालय सादुल्लाह नगर बलरामपुर में छात्र-छात्राओं,अध्यापकों,अभिभावकों ग्राम रोजगार सेवकों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,आशा बहू एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आम जन को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु जागरूकता अभियान रैली निकाली गई।

इसमें सभी छात्र-छात्राओं को जो अपनी आयु 18 वर्ष पूरी कर चुके हो अपने घर के सदस्यों को पास पड़ोस के लोगों को 20 मेई को होने वाले आम लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा रैली निकालकर अभिभावकों एवं ग्रामीण के लोगों को भी शत प्रतिशत बिना डर,लोभ एवं दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर अरशद अब्बासी,मोहम्मद नासिर हाशमी,अनूप कुमार शर्मा,अरविंद कुमार प्रजापति,राधेश्याम यादव,शाहबाज सिद्दीकी,मोहम्मद इरफान,विनय कुमार सिंह,गुलाम जीलानी बेग,अर्जुन कुमार वर्मा,राहत हुसैन,नसीम अहमद,शशि प्रभा,आरिफ हन्नान,उमेश कुमार,प्रतिमा,मनोरानी,नीलम,ममता गुप्ता,उमा देवी रजिया सुल्ताना हेमंत कुमार,एवं समस्त विद्यालय स्टाफ आदि द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया।

