गोंडा।मंगुरा बाजार में नवविवाहिता का शव फंखे से लटकता मिला पिता ने दहेज के लिए मारपीट कर फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप पति,सास व ससुर पर लगाते हुए तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना देहात कोतवाली के ठठिया मेटेहिया निवासी दीना नाथ ने अपने बेटी लक्ष्मी उर्फ साक्षी की शादी नव मई 2022 को थाना उमरी बेगमगंज के मंगुरा बाजार में आनंद कुमार के साथ किया था। बृहस्पतिवार को सादी की सालगिरह थी। सुबह किसी बात को लेकर दोनो के बीच में मतभेद हो गया। लक्ष्मी उर्फ साक्षी में छत के ऊपर वाले कमरे में चली गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर सूचना मंगुरा पुलिस चौकी को दी गई । चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी ने बताया की लक्ष्मी उर्फ साक्षी का शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया।शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी ने बताया की लक्ष्मी उर्फ साक्षी के पिता दीनानाथ ने पति आनंद कुमार,सास वा ससुर राम तेज के खिलाफ मारपीट कर फांसी के फंदे से लटका देने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने पर दी है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज संजीव वर्मा ने कहा कि लड़की के पिता की तहरीर पर पति,सांस, ससुर के खिलाफ मुकदमा किया गया है।

