गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर/बलरामपुर।मतदाता जागरूकता घर घर अभियान के तहत विकास खण्ड रेहराबाजार के रंकी बदलपुर,नेवादा,खरिका मासूमपुर,लालपुर भलुहिया,देवरिया इनायत,भेलया मदनपुर आदि ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों नें
20 मई को मतदान तब जलपान का स्लोगन की तख्ती लेकर व नारे लगाकर मतदान करने की अपील की।
विकास क्षेत्र रेहरा बाजार के मतदाता जागरूकता अभियान की
खण्ड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत इरफानुल्लाह खां,ग्राम पंचायत सचिव दीपक गुप्ता,साहेब राम,शहाबुद्दीन,अरविंद कुमार प्रजापति की उपस्थिति में रंकी बदलपुर,नेवादा,खरिका मासूम पुर, लालपुर भलुहिया,देवरिया इनायत,भेलया मदनपुर आदि परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं,अध्यापकों नें ग्रामीण मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।जिसमे सभी छात्र-छात्राओं को अपने घर के सदस्यों को,पास-पड़ोस के लोगों को बीस मई को होने वाले लोकसभा चुनाव बीस मई में शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु जागरूक किया गया।छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर,रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता कराया गया।

एङीओ पंचायत इरफानुल्लाह खाॅ ने मतदान करने के महत्व के बारे में जानकारी दी और कहां कि जो छात्र,छात्राएं 18 वर्ष उम्र के हो गए हैं वह जरूर मतदान करें और पास पड़ोस व अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निजामुददीन,आरजू,फराज खान,सईद अहमद,मोहम्मद समी,अंजलि पटेल,यादव नंदनी,अपराजिता शुक्ला,अरशद,महमूद आलम,मसीहुददीन आदि मौजूद रहे।

