मनकापुर मंगल भवन स्टेट कुँवर विक्रम सिंह का हार्टअटैक से निधन,शोक में डूबा कस्बा
मनकापुर।रविवार को मनकापुर राजघराने के कुँवर विक्रम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके मौत की सूचना मिलते ही कस्बा सहित उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर राजघराने के कुँवर व पूर्व चेयरमैन विक्रम सिंह का रविवार सुबह हार्टअटैक से मृत्यु हो गयी।बताया जाता है की शनिवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए,जब सुबह देर तक कमरे से बाहर नही निकले तो दरवाजा तोड़कर देखा गया।जहाँ वो अचेत अवस्था में पाए गये।आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।उनके मौत की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों सहित कस्बे में कोहराम मच गया।हर कोई उन्हें देखने के लिए मंगल भवन की ओर चल पड़ा।देखते ही देखते उनका आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।हर कोई ये खबर सुनकर सन्न रह गया,वहीं कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर शोक व्यक्त की।
कौन थे कुँवर विक्रम सिंह?
कुँवर विक्रम सिंह राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह के पौञ व वर्तमान भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के चचेरे भाई थे।वह नगर पंचायत चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे जहाँ 2012-2017 तक मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे।वहीं 2017 में वह गौरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके पिता डा विनय प्रताप सिंह भी मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं।

