गोंडा।श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर का भंडारा हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ बालाजी महाराज का भंडारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में भक्तगणशामिल हुए भंडारे के एक दिन पहले राम नाम जाप तथा रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया उसके बाद हवन पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया।

क्षेत्र से पकड़ी बाजार पहुंचने वाले लोगों का आवागमन लगा हुआ था जिसमें महिलाएं बच्चे तथा भक्तगण काफी उत्साहित दिखे क्षेत्र का यह अलौकिक बालाजी महाराज का भंडारा अपने आप में अलग अलौकिक पहचान बनाता है मेले में रात जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गई जिसे देखकर भक्तगण भाव विभोर हो गए मेले में बालाजी महाराज के विशाल मूर्ति पर दर्शन के लिए काफी लोग लोगों की भीड़ लगी थी पूरी पकड़ी बाजार आने वाले आगंतुकों से भरी हुई थी भीड़ को व्यवस्थित तथा सुचारू रूप से भंडारा संचालन में चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा अपनी सुरक्षा टीम के साथ पूरे दल बल के साथ प्रवेश द्वार पर तथा मेले के अंदर बराबर नजर बनाए हुए थे पुलिस कर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी विशेष जिम्मेदारी निभा रही थी मेले में प्रमुख रूप से प्रधान पकड़ी पप्पू सिंह भाजपा नेता सुरेश शुक्ला पूर्व प्रधान राधेश्याम दुबे सुशील गुप्ता अशोक गुप्ता विद्या पाल यादव कृष्णा सोनी मालिक गुप्ता विनोद गुप्ता तथा बालाजी समिति के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ भंडारे की व्यवस्था में निगरानी कर रहे थे।

