गोंडा।होली की पूर्व संध्या पर केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ खरगूपुर पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च कर पर्व को उल्लासपूर्ण माहौल में मनाये जाने का आवाहन किया। रविवार शाम एस० एस० बी ०जवानों के साथ ही थानाध्यक्ष दिनेश सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला गया।

उक्त पैदल मार्च स्थानीय नगर पंचायत के बस स्टॉप,गांधी चौराहा,इकौना मार्ग,आर्यनगर मार्ग व पुरानी बाजार,हनुमानगढ़ी चौराहा,पृथ्वीनाथ चौराहा, लोनावा दरगाह आदि स्थानों से होकर गुजरा।थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए लोगों से आपसी भाई चारा का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने का आवाहन किया।उन्होंने ने लोगों से कहा कि जिस किसी को रंगों से परहेज हो वह दोपहर 12 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलें।पैदल मार्च में उपनिरिक्षक सहित मुख्य आरक्षी राज किशोर,आदित्य यादव,धनजय सिंह,लवकुश यादव,मुनववर अली,सोनू कनौजिया,पवन यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे। वजीरगंज, करनैलगंज, नवाबगंज, इटियाथोक, कटरा बाजार, खोंडारे व तरबगंज पुलिस ने पैदल मार्च कर होली पर्व को सही ढंग से मनाने की अपील की ।

