गोंडा।शनिवार को विकास खण्ड बेलसर मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय भुगतान न किए जाने से नाराज रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय के सामने बैठक कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवक विडियो दफ्तर के सामने इकठ्ठा हुए। और कहने लगे कि पिछले एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिंससे हम सभी रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जबकि ग्राम विकास आयुक्त मनरेगा ने मनरेगा योजना के कर्मचारियों के भुगतान के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन नहीं किया गया। जिससे रोजगार सेवक होली नहीं मना पाएंगे। इस दौरान रमेश तिवारी,लाल बाबू यादव, सुमन,शिवमोहन, सज्जाद,अमरेश पाल व अन्य तमाम रोज़गार सेवक उपस्थित रहे।

