इक़बाल शाह
गोण्डा।कोतवाली देहात क्षेत्र में गोण्डा अयोध्या मार्ग पर एक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को लगते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा बाजार में मंगलवार की देर शाम को सराय जरगर निवासी मकशूद पैदल घर से निकल बाजार की बड़ी मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी दर्जीकुआं की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की टक्कर की आवाज सुन वहां आसपास के लोग मौके पर दौड़े। जहां लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल की ओर भागे। लेकिन व्यक्ति की हालत नाजुक होने के चलते उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय खोरहंसा पुलिस चौकी को लगते ही पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे साहिल का आरोप है कि बाइक सवार नशे की हालत में था।

