गुलाम जीलानी बेग/शर्फुद्दीन खान हशमती
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।निष्प्रयोज्य साबित हो रहे राजकीय नलकूप की पाइप लाइन कुलाबे व नलकूप मरम्मत कर शीघ्र संचालन किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने मांग की है।जनपद बलरामपुर के सादुल्लाह नगर के ग्राम पंचायत नेवादा में दो राजकीय नलकूप स्थित हैं।दोनों नलकूप के पाइप लाइन और कुलाबे क्षतिग्रस्त हैं।इसी तरह पतकरपुर में भी राजकीय नलकूप निष्प्रयोज्य व अप्रभावी है।नलकूपों से क्षेत्र में गन्ने की फसल की बुआई के लिए सिंचाई की आवश्यकता होती है।इससे सिंचाई करने में आसानी मिलती है।बंद हो गये नलकूपों से किसानों को सिंचाई करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।जिसको लेकर ग्रामीण राधेश्याम श्रीवास्तव,अशौक,पंकज कुमार,गनपत,कबीर,मासूम अली,अब्दुल कलाम,अब्दुल मन्नान आदि ने राजकीय नलकूप के पाइप लाइन और कुलाबे लाइन व क्षतिग्रस्त कुलाबे ठीक कराने की मांग की है।

