मुश्ताक अहमद
गोंडा।चार माह पूर्व निर्मित अन्नपूर्णा गोदाम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई। उक्त निर्माण कार्य का भुगतान कमीशन के अभाव में अब तक नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री,मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को जिला पंचायत सदस्य अमरीश दत्त सिंह ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मामला वजीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर खरहंटा का है। यहां 4 माह पहले अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई। मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से की गई शिकायत में जिला पंचायत सदस्य अंबरीश दत्त सिंह ने आरोप लगाया है कि विकासखंड में कार्यरत कंप्यूटर कर्मचारी शिवचंद व अरविंद द्वारा निर्माण कार्य का भुगतान अब तक नहीं किया जा रहा है, दिये गये शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिना मोटा कमीशन लिए निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं करते । अब तक सात लख रुपए का भुगतान नहीं किया गया । उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों द्वारा जहां कई लोगों का भुगतान किया जा चुका है वही गोदाम का निर्माण 4 माह पूर्व पूरा होने के बावजूद अब तक 7 लाख रुपए का भुगतान कमीशन न देने की स्थिति में अब तक नहीं की गई । जिला पंचायत सदस्य श्री सिंह ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त व जिला अधिकारी से शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई किए जाने की मांग की है उनका आरोप है कि दोनों कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है जो प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं ।

