इमरान अहमद
गोंडा।सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ उड़नखटोला से गोंडा पहुँचे।एलबीएस डिग्री कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर लैंड किया।शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित 1689,46 करोड़ का गोंडा जिले के 422 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास मंच से बटन दबाकर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे कि स्वतंत्रता आंदोलन के नायक राजा देवीबक्श सिह को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानी को ऐतिहासिक सम्मान देते हुए नव निर्मित मेडिकल कालेज का लोकापर्ण कर नामकरण किया।गोंडा मेडिकल कालेज स्वतंत्रता सेनानी राजा देवीबक्श सिंह मेडिकल कालेज के नाम से जाना जाएगा। यहां पर एक उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। गुरुवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिह इंटर कालेज परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने मेडिकल कालेज के लोकापर्ण करते हुए यह बातें कही।

गोंडा में 281 करोड़ से बने मेडिकल कालेज में डाक्टरों के साथ जांच की सुविधाएं देने की बात कही। गोंडा – बहराइच मिश्रौलिय रेलवे ओवर ब्रिज समेत 422 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण किया। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही अयोध्या – गोंडा फोर लेन सड़क बनायी जाएगी। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग को सही कराया जाएगा जिससे परिकमा जाने वाले लोगो को राह में परेशानी न हो।उन्होने आवास की चाभी देते हुए सवाल पूछा कि पूववर्ती सरकारों में सड़कों का इतना विकास हुआ।

कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, सांसद कीर्तिवर्धन सिह राजाभैया, कमलेश मिश्र, बावन सिंह, विनय दिवेदी, रमापति शास्त्री, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, अजय सिह, राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कमिश्नर, डीआईजी ,डीएम, एसपी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को देखने और भाषण सुनने आई महिलाओं से खास बातचीत सीएम ने की।

