गोंडा।लोकतंत्र में अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला है।आपका एक वोट आपका हक,आपकी आवाज,आपका कर्तव्य है। इसलिए अपने वोट का महत्व समझते हुए लोगों को वोट का महत्व बताएं जागरूक करें। ऐसा आप कर सकते हैं।

यह आह्वान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कालेज बेलसर में माध्यमिक शिक्षा के स्वीप योजना के तहत तहसील स्तरीय साक्षरता कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे विद्यालय के अध्यापको,अध्यापिकाओं,छात्र व छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने वोट देने के लिए अपने अधिकार का विश्वासपूर्वक व सुविधाजनक तरीके नैतिकता के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार होना चाहिए। भारतीय चुनावों के महत्व के बारे में जानना चाहिए। कालेज के प्रधानाचार्य/माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आप सभी घर -घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें।मत के अधिकार को बताएं। वही मतदान के दिन बूथ तक बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यागों को पहुंचाने के लिए संकल्प लें। क्योंकि आप सभी जिम्मेदार है। अपनी जिम्मेदारी समझे। कार्यशाला में प्रतिभाग कर लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में विस्तार से प्रशिक्षिक राजवर्धन श्रीवास्तव ने मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने,हर एक वोट की कीमत, प्रचार प्रसार सहित पांच विंदुओ की जानकारी विस्तार से दी।इस दौरान तरबगंज तहसील के कालेजों के शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

