बहराइच।अपराध नियन्त्रण में फेल जिले के दो थाना प्रभारियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड गयी।एसपी ने उन्हें हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।जिले की तेज तर्रार कप्तान वृंदा शुक्ला ने अपराध नियंत्रण में फेल विशेश्वरगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व नानपारा के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया है।
इनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात नवीन कुमार सिंह को विशेश्वरगंज का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। और पुलिस लाइन में तैनात राकेश कुमार सिंह को नानपारा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।एसपी की जीरो टॉलरेंस नीत के चलते जिले में कई थाना प्रभारियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है।

