मोहम्मद उमर उर्फ समीर
मटेरा,बहराइच।नानपारा-बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक की मां और भतीजा बुरी तरह से घायल हो गये। मां और भतीजे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। रिसिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी संदीप कुमार पाल (30) पुत्र घूरे पाल अपनी मां और भतीजे को बाइक से नानपारा की ओर गया था। रविवार दोपहर में दो बजे बाइक से मां-बेटे और भतीजी वापस घर आ रहे थे । मटेरा थाना क्षेत्र के प्रहलादा गांव के पास डीसीएम ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
हालत नाज़ुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

