गोण्डा।बजाज चीनी मिल कुंदरखी ने शनिवार को 53 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह संपन्न। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईकाइ प्रमुख प्रेम नारायण सिंह ने सुरक्षा शपथ दिला कर के कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में तकनीकी बदलाव हो रहा है, और इन तकनीकियों का उपयोग सुरक्षा के क्षेत्र में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर ही कार्य क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने संदेश दिया कि लोगों को सभी राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों का पालन कर्मठता के साथ करना चाहिए। सुरक्षा नियमों की पालन करने में बजाज चीनी मिल अग्रणी है। कुंदरखी चीनी मिल में सभी के सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे है, व सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को लीडर बताया और कारखाने के विकास में भागीदार बताया।

ई.एच.एस. प्रमुख अजय अवस्थी ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा प्रतिदिन अभ्यास करने वाला विषय है। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे बच्चों की कला प्रतियोगिता, श्रमिकों का स्लोगन, क्विज, पोस्टर आदि का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
कारखाना प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय ने सुरक्षा के क्षेत्र में हमेशा जागरूक रहने की बात दोहराई।

