गोण्डा।शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने व जनता में शांति व सुरक्षा की दृष्टिगत , जिले में कानून व शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बल (SSB) व पुलिस बल के साथ थाना वजीरगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों/मौहल्लों/कस्बा में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च थाना वजीरगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्राम/मोहल्लों/कस्बा आदि में किया गया। रूट मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने व सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। वहीं अवांछनीय व आपराधिक तत्व के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डाॅमिनेशन किया गया।
लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की। और सभी को चुनावो में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। और कहा कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है, वहीं ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे। अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने पर उसका पालन करने तथा चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की।

