गोंडा।शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के छात्र-छात्राओं व स्टाफ के लिए शनिवार का दिन बहुत अहम रहा। सोशल मीडिया ह्वाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब, अखबारों की सुर्खियों के माध्यम से युवा समाज सेवी मनीष यादव प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की गतिविधियों को सुन व देखकर प्रभावित हुए। खासकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल की छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण से बहुत प्रभावित हैं। इसी का परिणाम रहा कि मनीष यादव ने बच्चों के शिक्षण को रोचक व ज्ञानवर्धक बनाने के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल को दान स्वरूप छब्बीस हजार रुपए मूल्य का प्रोजेक्टर खरीद कर भेंट किया।

डिजिटलाइजेशन के इस युग में तकनीक बहुत मायने रखती है। बच्चे इससे अछूते न रहें,किसी प्रकार का अभाव महसूस न करें। स्मार्ट क्लास के होने से पठन पाठन बहुत ही असरदार हो जाता है।
इस नेक कार्य के लिए बच्चों, अभिभावकों, स्कूल टाफ व स्कूल की प्रधानाध्यापिका वन्दना पटेल ने समाज सेवी मनीष यादव का आभार व्यक्त किया।

