धानेपुर,गोंडा।एकात्म मानववाद और राष्ट्रवादी विचार धारा से ओतप्रोत अंत्योदय प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाली सरकार में उनकी प्रतिमा को एक अदद छत नसीब नहीं हो पाया।
मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर दो साल पूर्व क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पं०दीन दयाल की प्रतिमा का अनावरण किया था। दो वर्ष बीतने को है, ठंडी, गर्मी, धूप व बरसात का पानी उनकी प्रतिमा झेल रही है। वहीं जिम्मेदार लोगों ने उनकी प्रतिमा पर छत नहीं मुहैय्या करा सके। अब प्रतिमा की रंग प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति पर अब लोगों की जुबां चर्चा करने से नहीं हिचकिचाते। बीते दो वर्षों में सरकार के खजाने से करोड़ों रुपयों की लागत से सड़क, स्ट्रीट लाइटस, भवन आदि बनाए जाने की स्वीकृति मिली और बजट खर्च किये गए। लेकिन अंत्योदय प्रणेता पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर छत नहीं लग पाई।
भाजपा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिनके आदर्शों पर चल कर देश से गरीबी मिटाने के लिए अंत्योदय योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। और उसका पूरा लाभ सरकार ले रही है। लोग पार्टी के जिम्मेदारों पर सवाल दाग रहे हैं।

