इमरान अहमद
मनकापुर।कस्बे में स्थित मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम में सालाना तालीमी बेदारी (Annual day party) प्रोग्राम का आयोजन किया गया।जिसमें मदरसे के बच्चों ने माता-पिता व देश के प्रति दिल छू देने वाला इंग्लिश व उर्दू में बयान किया।जिसे सुनकर सभी ने मदरसे के शिक्षकों व बच्चों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदरसा फुरकानिया के मौलाना हज़रत अजीमुल्ला रहे।जिन्होंने अपनी स्पीच से बच्चों को तालीम (शिक्षा) के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में मौलाना अनवार काशमी ने कहा की अभिभावक अपने बच्चों को तालीम ज़रूर सिखाएं।उन्होने बच्चों से अपील करते हुआ कहा की आप ही देश के भविष्य हो,आप दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल कर हाफ़िज़,आलिम,डाक्टर,इंजीनियर बनकर देश व कौम की खिदमत करें।

वहीं मौलाना कालीम काशमी ने अपने संबोधन में कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।जिसे पढ़कर बच्चों में संस्कार पैदा हो सके और बच्चे एक सभ्य समाज का निर्माण करें।इस मौके पर प्रधानाचार्य मोo नईम,शिक्षक जमाल इलाही,हाफ़िज़ शकील अहमद,हाफ़िज़ रिजवान,मास्टर हुसैन रज़ा,मरयम,सज्जो,साहिबा,सभासद अब्दुल मन्नान,इकरार अहमद,डा इकबाल,हाजी इसराईल,गुड्डू नेता,भारत इलेक्ट्रानिक्स के प्रोप्राईडर अफजाल,आलम,रोमी,करम अली,अब्दुल खालिद,गुलज़ार खान,फजलुर्रहमान,उबैद खान आदी लोग मौजूद रहे।

