गोंडा।राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षक श्री राखाराम गुप्ता,मध्य प्रदेश में पण्डित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रातिभाग करेंगे। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा प्रेमचंद यादव ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार श्री राखाराम गुप्ता को जनपद से व्यावसायिक कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित पण्डित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भेजा गया है। यह संस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की एक इकाई के रूप में कार्य करता है। इस कार्यशाला के उपरांत राज्य व जनपद में व्यावसायिक शिक्षा को लागू करने में सहायता मिलेगी।

पिछले वर्ष श्री राखाराम गुप्ता को निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा एनसीआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर, राजस्थान में उच्च प्राथमिक स्तरीय विज्ञान विषय में खिलौना आधारित शिक्षण शास्त्र के विकास को लेकर भेजा गया था। श्री राखाराम गुप्ता ने बताया कि यह मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। मैं विभाग के उमींदो पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण हरिगोविंद यादव जी के द्वारा राखा राम गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

