इक़बाल शाह
गोण्डा।पूर्व सपा चेयरमैन स्व. कमरुद्दीन कमर व मौजूदा नपाप चेयरमैन उज्मा राशिद के आवास पर लोकसभा सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा की हुई एक शिष्टाचार मुलाकात से गोण्डा सदर से चुनावी गणित की गुनती शुरू कर दी है। चाय पार्टी में विकास के मुद्दों के साथ पार्टी की जीत के लिए कमर कसी गई। स्व.कमरुद्दीन कमर के आवास पर पहुंच श्रेया वर्मा ने यादों के झरोखों से पार्टी का गुल खिलाने की तैयारी कर ली।

सोमवार को सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने क्षेत्र में निकल लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की जनता का जहां हाल जाना। तो वहीं उनके लिए सबसे खास दिन रहा जिले में गंगा जमुनी तहजीब के अलमदार रहे पूर्व चेयरमैन स्व.कमरुद्दीन कमर व मौजूदा नपाप चेयरमैन उज्मा राशिद से एक शिष्टाचार मुलाकात। जहां उन्होंने स्व.कमरुद्दीन कमर की यादों के संजोए हुए पलों को देखा। मुलाकात के दौरान मौजूद उज्मा राशिद के पति राशिद इक़बाल व तमाम सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिले के विकास के मुद्दों पर गहनता से बातचीत हुई। राशिद इक़बाल ने कहा कि जिस तरह स्व. कमरुद्दीन सभी धर्मों को एक साथ लेखर चलते थे। वैसे ही हम सभी को उनके बताए गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखना है। जनसमस्याओं में सीवर लाइन, ट्राफिक समस्या व जिले में एक अदद विश्वविद्यालय का न होना पर चिंता जताई गई। इन सभी मूलभूत सुविधाओं को दिमाग में बैठाते हुए आगे की रणनीति पर जोर दिया गया। इस मौके पर वहां मौजूद अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी राय रख पार्टी की मजबूती के लिए कदम से कदम मिलाने का संकल्प लिया। अंत में सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने स्व. कमरुद्दीन के चेम्बर में जाकर उनकी संजोई हुई यादों को निहारा। इस मौके पर जूही सिंह, जमशेद वारसी, फहीम सिद्दीकी, गुड्डू सिद्दीकी,राजन पटेल, अता मोहम्मद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

