खरगूपुर,गोंडा।बाबा शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैहि का सालाना उर्स उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया।बाहर से आए गायकों ने कव्वाली प्रस्तुत की।स्थानीय कस्बे में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बरेली के आसिफ साबरी तथा कानपुर के चांद रजा द्वारा जवाबी कव्वाली प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कस्बा सहित आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।दोनों पार्टी द्वारा प्रस्तुत कव्वाली कार्यक्रम का श्रोताओं ने खूब सराहना की।
कव्वाली के पूर्व जलसा ए ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताएं रास्ते पर अमल करते हुए एक बनो नेक बनो का संदेश दिया।बाबा शहीद मर्द के मजार पर अक़ीदतमंदों ने चादर चढ़ा कर मन्नत पूरा होने की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शमसुद्दीन अंसारी,मोहम्मद नईम खान,मिस्टर खान,वारिस अली,आशीष यादव,शाहिद आलम,मुन्नू,अहमद अली, रफीक अहमद,सत्तार अहमद, शेर मोहम्मद आदि लोग शामिल रहे।

